मुंबई में सनसनीखेज वाकया,ऑटो चालक प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, खुद का भी गला काटकर जान देने की कोशिश

मुंबई/एजेंसी। जिस 40 साल के बाबूराव मोरे पर भरोसा कर 29 साल की महिला तीन साल पहले पुणे से भाग कर उसके साथ मुंबई आई थी। उसी प्रेमी ने उसका सरेआम कत्ल कर दिया। घटना कुरार पुलिस के तहत पंचशील चाल की है। कुरार पुलिस के अनुसार, महिला की गुरुवार शाम को गला काट कर हत्या कर देने के बाद आरोपी बाबूराव मोरे भी खुद को जख्मी कर जान देने का प्रयास किया। हालांकि, गंभीर रूप से घायल मोरे को शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह बोलने की स्थित में नहीं है। इसलिए उसका बयान नहीं दर्ज किया गया है। सीनियर पीआई शशिकांत जगदाले ने बताया कि कुरार पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
एक अधिकारी ने बताया कि पुणे में महिला जीवन यापन के लिए ऑटो रिक्शा चलाती थीं। इस दौरान उसकी दोस्ती मोरे से हो गई। मोरे भी ऑटो चलाता था। चूंकि, महिला का पति दारू पीकर उसको मारता-पिटता था। इसलिए पति से छुटकारा पाने के लिए महिला ने मोरे के साथ रहने का प्लान बनाकर मुंबई आने का फैसला किया।
2020 में महिला अपने प्रेमी के साथ भागकर कुरार आ गई और यहां दो बच्चों के साथ रहने लगीं। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले किसी बात को लेकर महिला का मोरे के साथ झगड़ा हुआ और उसके उसकी कथित तौर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button