उम्र 70 पार, हौसला अपार, कच्चे रास्तों पर प्रैक्टिस कर हरियाणा के रामकिशन ने लगा दिया मेडलों का ढेर

चरखी दादरी,(हरियाणा)। कहते हैं ढलती उम्र भी प्रतिभा को रोक नहीं सकती। इसी तरह हौंसला व जज्बा के साथ चरखी के गांव बाढड़ा निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग धावक रामकिशन शर्मा ने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक साथ 11 मेडलों पर कब्जा किया है। ओल्ड ब्वाय के नाम से विख्यात रामकिशन शर्मा अब तक 191 मेडलों की झड़ी लगा चुके हैं जिनमें 70 गोल्ड मेडल शामिल हैं। अनेक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाओं में देश का नाम रोशन करने वाले इस ओल्ड ब्वॉय का सपना अब ओलंपिक व विश्व चैंपियनशिप में विदेशी धरती पर देश के लिए सोना जीतकर लाना है। लेकिन 72 साल की उम्र में उनके हौंसले पैसों की कमी के आगे पस्त होते दिखाई दे रहे हैं।
बुजुर्ग खिलाड़ी रामकिशन के अनुसार जब उसने गांव में बुजुर्गों को दौड़ते देखा मन में कुछ ठाने की सोची। वह गांव के कच्चे रास्तों पर दौडऩे लगा और लगातार मेहनत करता रहा। गांव के खेलों में प्रथम स्थान हांसिल किया तो हौंसला बढ़ता गया। मन में जज्बा लिए वह लगातार गांव के कच्चे रास्तों पर मेहनत की और देखते ही देखते मेडलों की झड़ी लगा दी। ओल्ड ब्वॉय के नाम से विख्यात धावक रामकिशन ने अनेकों राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में अपना प्रदर्शन कर चुके हैं। पिछले दिनों गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सात गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।
राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर 191 मेडल जीते
उन्होंने 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, 100 मीटर बाधा दौड़, 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़, 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ व 4 गुणा 100 मीटर मिक्सड रिले दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किए। वहीं दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 60 मीटर दौड़, लंबी कूद व 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। रामकिशन शर्मा को पिछले वर्ष मुख्यमंत्री द्वारा भी स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। ओल्ड ब्वॉय के नाम से प्रसिद्ध रामकिशन अब तक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर 191 मेडल जीत चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button