चुनाव में ऑन डिमांड हथियार! मेरठ में गन फैक्ट्री पर पुलिस का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
Weapons on demand during elections! Police busts a gun factory in Meerut, four arrested

मेरठ/उत्तर प्रदेश। मेरठ की लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अहमद नगर में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस को मौके से भारी तादात में बने और अधबने पिस्टल और तमंचे और इन्हे बनाने वाले औजार मिले है। वहीं पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें से कुछ पहले भी अवैध हथियार बनाने में जेल जा चुके है। पकड़े गए आरोपियों का कहना है की ढाई साल से इस काम को कर रहे है और अब तक कई दर्जन हथियार बना कर अच्छी कीमत पर बेच चुके है। एसपी सिटी आयुष बिक्रम सिंह ने बताया कि पूर्व में हुई घटनाएं और कांच के पुल के पास अहमद नगर में अवैध अवैध हथियार बनाए जाने की जानकारी मिल रही थी। काफी दिन से मिल रही थी। इस काम में चौकी के दरोगा नितिन और महेंद्र खोरिया के साथ कुछ पुलिस कर्मियों के जरिए जानकारी जुटाई तो सूचना सही मिली। वहीं पकड़े गए आरोपियों ने बताया की चुनाव में ऑन डिमांड हथियार की सप्लाई कर रहे थे।
एसपी सिटी आयुष बिक्रम सिंह ने बताया की ब्रहमपुरी के रहने वाले साजिद नामक युवक की अहमद नगर में अवैध हथियार की फैक्ट्री हथियार बनाते हुई मिली। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए लोगों पहले भी इसी कार्य में जेल जा चुके है। पूछताछ आरोपियों ने बताया ढाई साल से इस अवैध हथियार बना रहे है।
फिलहाल अन्य राज्यो में चुनाव में उनकी आपूर्ति हो रही है, वहीं यूपी से लगे राज्यो और कई जिलों में भारी मात्रा में सप्लाई है। तमंचा तीन हजार का और पिस्टल 25 हजार की बेचते थे। अब तक कई दर्जन पिस्टल बेच चुके है। वही पुलिस अब इस गैंग के सप्लायरो की सूची बना उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लग गई है।




