दिल्ली विधानसभा के सत्र में अजय महावर ने उठाई दिव्यांगों, वृद्धों व विधवाओं के हक की आवाज

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के चार जुलाई के प्रथम सत्र में मुख्य सचेतक-प्रतिपक्ष अजय महावर ने पूरी दिल्ली के दिव्यांगों, विधवाओं और वृद्धों के हक की आवाज उठाई। दिल्ली सरकार द्वारा किसी दिव्यांग, विधवा और बुजुर्ग पेंशन भोगी के देहांत से पूर्व उनके बैंक खाते में दिल्ली सरकार द्वारा भेजी गई पेंशन की धनराशि जो इस्तेमाल नहीं कि गयी उस बचत धनराशि को अमानवीय तौर पर बैंक द्वारा रोक कर वापिस ले लिया जाता है। जिसको लेकर अजय महावर ने दिल्ली विधानसभा पटल पर आवाज उठाई और दिल्ली सरकार से इसे मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए देहांत पूर्व पेंशन भोगी की पेंशन राशि वापिस न लेने का प्रस्ताव रखा, साथ ही दिल्ली नगर में रह रहे 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों की नई वृद्धापेंशन आरंभ करने की बात कही, जो लंबे समय से राह ताक रहें हैं।




