जगह-जगह ‘लावारिस’ बैरिकेड्स बढ़ा रहे दिल्लीवालों की आफत,पुलिसवाले गायब

नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर पीक ऑवर्स में वैसे ही ट्रैफिक का इतना अधिक दबाव रहता है कि गाड़ियां रेंगती हुई चलती हैं। दिन में भी कई जगह लोग जाम से जूझते रहते हैं। ऐसे में लोगों की परेशानियां कम करने का प्रयास करने बजाय दिल्ली पुलिस सड़कों पर बैरिकेड रखकर परेशानी को और बढ़ाने का काम कर रही है। खासकर किसान आंदोलन के बाद से पुलिस ने सड़कों पर चेकिंग और सुरक्षा के नाम पर एक ऐसा माहौल बना रखा है कि लोग तंग आ चुके हैं। जगह-जगह सड़कों पर बैरिकेड रख दिए गए हैं।

कहीं उनके साथ पुलिसवाले नजर आते हैं, कहीं पर नहीं। जहां पुलिसवाले रहते भी हैं, तो थोड़ी देर चेकिंग की खानापूर्ति करने के बाद साइड में बैठ जाते हैं, लेकिन बैरिकेड जस के तस सड़कों पर रखे रहते हैं, जिससे ऑफ पीक ऑवर्स में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। अब तो दिल्ली हाई कोर्ट ने भी बैरिकेडिंग के नाम लोगों को बेवजह परेशान किए जाने को लेकर नाराजगी जताते हुए दिल्ली पुलिस से जवाब मांग लिया है। ऐसे में मीडिया ने कुछ जगहों पर जाकर देखा कि बैरिकेडिंग से ट्रैफिक कितना प्रभावित होता है। अहम यह है कि पुलिसकर्मी भले ही सड़क पर खड़े हों या पुलिस पोस्ट में बैठे रहें, लेकिन ये बैरिकेड हमेशा लगा रहता है, जिसकी वजह से ट्रैफिक रुक जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button