बाइक सवारों की दबंगई: कार से हुई टच तो की तोड़फोड़, सोसाइटी में घुसकर मारपीट का आरोप

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक कार सवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले पर पीड़ित आवेदक ने बताया कि वह अपनी कार रजिस्ट्रेशन नंबर CH01EC 9769 से घर जा रहे थे तो रास्ते में साबेरी के पास इनकी कार एक मोटरसाइकिल से टकरा गई। इस बात को लेकर कुछ व्यक्तियों की इनके साथ कहासुनी होने लगी।
पीड़ित जब अपनी कार लेकर जाने लगे तो रास्ते में उन व्यक्तियों के द्वारा उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। आवेदक अपनी सोसाइटी चेरी काउंटी आ गए और उनके पीछे-पीछे वह लोग भी आ गए।
थाना बिसरख पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके नाम अभय तिवारी पुत्र मनोज तिवारी, आकाश शर्मा पुत्र राकेश शर्मा, हर्ष शर्मा पुत्र राकेश शर्मा, विशाल गुप्ता पुत्र उपेंद्र गुप्ता। फिलहाल, गौतमबुद्धनगर पुलिस ने कहा कि आगे की कार्रवाई कर रही है।




