कानपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर से 3 साल से रेप कर रहा था जेई, कई बार कराया गर्भपात, गिरफ्तार

कानपुर/उत्तर प्रदेश। कानपुर में केस्को के जेई पर कंप्यूटर ऑपरेटर से दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। पीड़िता ने बर्रा थाने में आरोपी जेई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी जेई को अरेस्ट कर शनिवार को जेल भेजा है। पीड़िता का आरोप है कि जेई धीरज सिंह शादी का झांसा देकर तीन साल से दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान पीड़िता तीन बार प्रेग्नेंट हुई, और तीनों बार जेई ने उसका गर्भपात करा दिया। जब उसे पता चला कि धीरज शादीशुदा है, तो उसने विरोध किया। इसके बाद आरोपी जेई ने परमानेंट कराने के नाम पर और अश्लील फोटो-वीडियो दिखा कर भी रेप करता रहा।
बर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती दक्षिण के एक सब स्टेशन में बीते चार से संविदा कर्मचारी के रूप में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद का कार्यरत है। जेई धीरज सिंह मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं। कानपुर में पोस्टिंग के दौरान गोविंद नगर स्थित विद्युत कॉलोन में रह रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मेरे ऑफिस में जेई धीरज सिंह भी कार्यरत थे। जब भी कार्यालय आते थे, तो मेरे साथ छेड़छाड़ करते थे। जब मैंने विरोध किया, तो मुझे नौकरी से निकालने की धमकी देते हुए शारीरिक शोषण करने लगे।
पीड़िता ने बताया कि जिसकी वजह से मैं गर्भवती हो गई। इसके बाद धीरज सिंह ने मुझे दवा देकर गर्भपात करा दिया। जेई अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने लगे। इसके बाद मैं फिर से प्रेग्नेंट हो गई। इस पर जेई ने 4 अक्टूबर 2023 को एक प्राइवेट नर्सिंग होम में अपनी पत्नी के नाम पर भर्ती कराकर गर्भपात करा दिया।
जेई धीरज सिंह लगातार अपनी पत्नी के मोबाइल से मैसेज करते थे। इसके साथ ही पत्नी के मोबाइल से ही मेरे साथ गाली—गलौच करते थे। जिसकी वजह से मैंने कई बार आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी। कई बार उन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म किया है। इस घटना की वजह से मैं और मेरा परिवार सदमें है।
एसीपी नौबस्ता आशीष पांडेय के मुताबिक एक युवती ने अपने सहकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बर्रा थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। थाने में अभियोग पंजिकृत कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल कराकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।




