मोहन सरकार बनते ही एमपी में ताबड़तोड़ एक्शन,बीजेपी नेता की हथेली काटने वालों के घर पर चला बुलडोजर

भोपाल/एजेंसी। मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव एक्शन में नजर में आ रहे हैं। पद संभालते ही मोहन यादव ने भाजपा कार्यकर्ता देवेन्द्र ठाकुर पर हमला करने के आरोपी व्यक्ति के घर पर बुलडोजर कार्रवाई का आदेश दिया। आरोपों के मुताबिक, आरोपी की पहचान फारुख राईन के रूप में हुई है, जिसने बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला किया, जिसमें देवेंद्र ठाकुर का हाथ कट गया था। बताया जा रहा है कि यह हमला चुनावी रंजिश के चलते किया गया है। विधान सभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद 3 दिसंबर को ठाकुर पर धारदार हथियारों और वस्तुओं से हमला किया गया था।
पुलिस ने इस मामले में अन्य आरोपियों असलम, शाहरुख, बिलाल और समीर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फारुख राइन, जिसे मिन्नी के नाम से भी जाना जाता है, ने कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ता ठाकुर का हाथ काट दिया, जिसके कारण अधिकारियों के आदेश पर उसके घर पर बुलडोजर लाया गया। देवेन्द्र ठाकुर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बीजेपी के कैलाश विजयवर्गीय भी उन्हें देखने पहुंचे थे। गुरुवार को मध्य प्रदेश सरकार ने आरोपी का घर तोड़ने का आदेश दिया।
अपने पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान के बाद भाजपा के नेतृत्व वाले राज्य में संपत्तियों को ध्वस्त करने का यह मुख्यमंत्री मोहन यादव का पहला आदेश था। इससे पहले मोहन यादव ने बुधवार को एक निर्देश जारी कर धार्मिक स्थलों पर स्वीकार्य डेसिबल स्तर से अधिक लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगा दी थी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) डॉ. राजेश राजोरा ने बताया कि सुबह पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने वाले यादव की ओर से जारी किया गया यह पहला आदेश था। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि खुले में मांस और मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लागू करने के लिए खाद्य विभाग, पुलिस और स्थानीय शहरी निकायों द्वारा 15 से 31 दिसंबर तक एक अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button