स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हत्या की धमकी, भेलूपुर में केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को धमकी दिए जाने के मामले में भेलूपुर थाने में बीएनएएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

वाराणसी/उत्तर प्रदेश। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को धमकी दिए जाने के मामले में भेलूपुर थाने में बीएनएएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मंगलवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के वाराणसी स्थित विद्या मठ के कार्यालय के नंबर पर धमकी भरे मैसेज भेजे गए थे और दो बार फोन पर अतीक अहमद की तरह हत्या कर देने की धमकी दी गई थी।
जिसके बाद विद्या मठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य ने भेलूपुर थाने पर एक लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के साथ मैसेज और ऑडियो क्लिप भी पुलिस को मुहैया करा दी गई है। अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विद्या मठ के कार्यालय के नंबर पर पहले दो बार धमकी भरे मैसेज आए। मैसेज आने के बाद उस नंबर को ब्लॉक कर दिया गया। जिसके बाद दो बार उसी नंबर से धमकी भरे ऑडियो मैसेज आए। ऑडियो मैसेज में बेहद आपत्तिजनक गलियों के साथ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अतीक अहमद की तरह हत्या कर दिए जाने की बात कही गई थी। जिसके बाद विद्या मठ के परमानन्द ब्रह्मचारी ने भेलूपुर थाने जाकर लिखित तहरीर दी थी। इस तहरीर के आधार पर बीएनएएस की धारा 351 (4) और 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत करके जांच शुरू कर दी गई है
जिस समय स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को ये धमकी भरे मैसेज और ऑडियो मैसेज भेजे गए उंस दिन स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद वाराणसी में नहीं थे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बद्रीनाथ में थे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौ रक्षा से लेकर कुम्भ प्रकरण तक लगातार शासन से भिड़ने को लेकर हाल फिलहाल में चर्चा में रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button