ताजमहल के गुंबद पर महिला ने चढ़ाया गंगा जल, लहराया भगवा, सीआईएसएफ ने पकड़ा

Woman offered Gangajal on Taj Mahal's dome, waved saffron flag, CISF caught her

आगरा/उत्तर प्रदेश। आगरा के ताजमहल में ताजमहल में दो दिन के अंदर गंगाजल चढ़ाने का दूसरा मामला सामने आया है। सावन के सोमवार पर महिला ने मुख्य गुंबद के ऊपर जल चढ़ाया। उसने भगवा कपड़ा भी लहराया। महिला ने दावा किया कि वह बोतल में गंगाजल लेकर गई थी। हालांकि सूचना मिलते ही सीआईएसएफ ने महिला को पकड़ लिया।
महिला ने ताजमहल के अंदर भगवा चुनरी भी लहराई है। महिला ने जैसे ही भगवा रंग का कपड़ा ताजमहल पर लहराया तो उसे तुरंत सीआईएसएफ ने पकड़ लिया। फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है।
दो दिन पहले भी दो युवकों ने ताजमहल के अंदर ऊं का स्टीकर चिपकाया था और उस पर पानी के बोतल से जल चढ़ाया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। युवकों ने दावा किया था कि वह बोतल में गंगाजल लेकर आए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button