यूपी पुलिस का सिपाही सलमान खान भाग ले गया लड़की, हुआ निलंबित

आगरा/उत्तर प्रदेश। एक सिपाही पर आशिकी का भूत इस कदर सवार हो गया कि अपनी नौकरी की परवाह किए बगैर गांव की एक लड़ी को भगा ले गया। युवती से सिपाही के प्रेम संबंध थे। गुरुवार को वो बहाने से युवती को अपने साथ ले गया। परिवारवालों को जब लड़की घर में नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी और आरोपी सिपाही पर शक जताते हुए शिकायत की। मामला संज्ञान में आने के बाद डीसीपी पूर्वी ने आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।
मामला आगरा के थाना पिनाहट का है। मेरठ के रहने वाला सिपाही सलमान खान थाने में तैनात था। कस्बे के एक परिवार में उसका आना जाना था। इस दौरान परिवार की एक युवती से प्यार हो गया। दोनों आपस में फोन पर बातें भी किया करते थे। गुरुवार सिपाही टैक्सी करके युवती के घर पहुंचा और उसे अपने घर मेरठ में गमी होने की बात बताई। सिपाही युवती को अपने साथ गाड़ी में बैठा कर ले गया, इसके बाद वह नहीं लौटा। इधर युवती को घर में ना पाकर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई और थाने में सिपाही सलमान के खिलाफ की शिकायत कर दी। थाना प्रभारी नीरज पंवार ने बताया कि युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। सिपाही की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
डीसीपी ने किया सस्पेंड
सिपाही के मामले की जानकारी महकमें के उच्चाधिकारियों को हो गई। इस पर डीसीपी पूर्वी सोमेंद्र कुमार मीणा ने सिपाही सलमान खान को सस्पेंड कर दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि सिपाही की लोकेशन मिल गई है, उसे जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
वायरल हुआ मैरिज सर्टिफिकेट
सिपाही द्वारा कस्बे की युवती को भगा ले जाने वाली खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। इसकी चर्चाएं पुलिस महकमें भी खूब हो रही हैं। गुरुवार को युवती को भगा ले जाने के बाद अगले दिन शुक्रवार को सिपाही और युवती के नाम से मैरिज सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सिपाही ने युवती से कोर्ट मैरिज कर ली है। दोनों के बीच कई महीनों से प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक मस्जिद में इससे पूर्व में ही निकाह कर लिया था।




