महाराष्ट्र के पुणे में अचानक रिवर्स गियर में चलने लगा निगम का टेम्पो

पुणे/महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पुणे में एक चौंका देने वाला वाकया सामने आया है। पुणे के हडपसर इलाके में बिना ड्राइवर के पुणे नगर निगम का टेम्पो अचानक रिवर्स गियर में चलने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने सर्तकता बरती इसके चलते बड़ा हादसा टल गया। काफी दूर चलने के बाद जब टेम्पो की डिवाइडर से टक्कर हुई तब वह रुका। इस दौरान रिवर्स गियर में दौड़ रहे नगर निगम के टेम्पो को लेकर लोगों की जान अटकी रही। यह घटना यह घटना वैदुवाड़ी फ्लाईओवर पर रविवार की रात करीब 11:45 बजे हुई। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि निगम का टेम्पो अचानक कैसे रिवर्स गियर में चलने लगा। पुणे नगर निगम द्वारा टेम्पो की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है।
पुणे नगर निगम में सड़क मेंटीनेंस डिपोर्टमेंट से जुड़ा एक टेम्पाे रविवार रात को वैदुवाड़ी फ्लाईओवर पर खड़ हुआ था। टेम्पो में कोई स्टॉफ मौजूद नहीं था। तभी एकाएक टेम्पो पीछे की तरफ तेज गति से दौड़ने लगा। टेम्पो में तेज गति में दौड़ने से मौके पर अफरा-तरफ मच गई। काफी दूर तक टेम्पो तेज गति में चला। जब वह डिवाइडर से टकराकर रुका तब लोगों ने राहत की सांस ली। जब यह घटना हुई तो उस वक्त पर पुणे के इस इलाके में ट्रैफिक कम था। नहीं तो टेम्पो के रिवर्स में चलने की वजह से बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। निगम की तरफ से वाहन की जांच करके उसके रिवर्स में चलने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button