यूपी के उन्नाव में सांड़ और युवक की कुश्ती का वीडियो वायरल, ताल ठोंक कर चुनौती देता दिखा युवक

A video of a bull and a young man wrestling in Unnao, UP goes viral, the young man is seen challenging the bull by clapping

उन्नाव/उत्तर प्रदेश। उन्नाव जिले के बांगरमऊ कस्बे में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक खुद को किसी पहलवान की तरह महसूस करता हुआ नशे की हालत में एक आवारा सांड़ से भिड़ जाता है और उससे कुश्ती लड़ने लगता है। युवक और सांड़ के बीच काफी देर तक यह चलता रहा और राह चलते लोग तमाशा देखते नजर आ रहे थे।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर ट्रैफिक चल रहा है। ट्रैफिक के बीच ही एक युवक सांड़ की ताकत से बेखबर होकर उसे चुनौती देता नजर आता है। युवक पहले तो वह सांड़ के पास जाता है और शर्ट निकाल कर उससे कुश्ती लड़ने लगता है। यही नहीं इसके बाद वह अपनी पैंट भी उतार कर सड़क पर फेंक देता है और उसे पकड़ने की कोशिश करता है।
सड़क पर सांड़ के सामने बैठकर ताल ठोंकता है, फिर एक बार सांड़ की दोनों सींग पकड़कर कर गिराने की कोशिश करता है, इस बीच सांड़ भी उसकी तरफ बढ़ता है। सड़क के बीचोंबीच यह नूरा कुश्ती चलती रहती है और मजमा लग जाता है। सबसे बड़ी बात इस दौरान युवक के चेहरे पर डर नजर नहीं आता है।
यह वीडियो बीते रविवार का बताया जा रहा है, जिसका राह चलते किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। बता दें कि इस घटना के दौरान सड़क पर जाम जैसी स्थिति हो गई। थाना प्रभारी बांगरमऊ चंद्रकांत सिंह ने बताया कि युवक अर्ध विक्षिप्त है और उसने सांड़ से लड़ने की कोशिश की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button