हाथ में कलावा, माथे पर तिलक, खुद को बताता था हनुमान भक्त, राहुल बन लड़कियों का फंसाता था सोहेल

नूंह,(हरियाणा)। नूंह जिले के तावडू थाना पुलिस ने लव जिहाद के मामले में सोहेल नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने हाथ में कलावा बांध और माथे पर तिलक लगा राहुल बन लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा उन्हें होटल में ले जाता और शारीरिक संबंध बनाकर आपत्तिजनक वीडियो बना लेता था। बाद में वहीं वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। एक लड़की के परिजनों की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने दो अन्य लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपी को को अदालत में पेशकर दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
फेसबुक और वॉट्सएप की प्रोफाइल में लिखा था राहुल
तावडू की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की के पिता ने तावडू शहर पुलिस पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी शहर के एक स्कूल 12वीं कक्षा में छात्रा है, जो कई दिन से स्कूल जाने के लिए घर से निकलती पर स्कूल नहीं जाती है। जिसके बाद वह बेटी की खोजबीन में लग गए। बुधवार की सुबह पिता को सूचना मिली की उनकी बेटी सोहना में एक युवक के साथ है। बताई गई जगह पर जब पिता पहुंचा । जहां उन्हें सिलखो गांव का रहने वाला सोहेल तथा पांच अन्य युवक मिले। सभी ने उनकी बेटी को जबरन बैठा रखा था। पिता को देखते ही लड़की रोने लगी और उसने बताया कि वाट्सएप और फेसबुक पर सोहेल ने अपनी प्रोफाइल में राहुल लिख रखा है। हाथ में कलावा और तिलक लगी तस्वीर वह डालता था। कई बार उसने मैसेज किए तो उसने भी जवाब देना शुरू किया। जिसके बाद सोहेल मिलने आने लगा।
लड़की को बताया हनुमान का भक्त
लड़की ने बताया कि वह खुद को हिंदू बता कहता था कि में हनुमान जी का भक्त हूं और उसे बहाने से भिवाड़ी के एक होटल में ले गया और कोल ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला बेहोश कर दिया। उसी दौरान सोहेल ने उसके साथ दुष्कर्म कर आपत्ति जनक वीडियो बना लिए। कुछ दिन बाद लड़की को हकीकत पता चली तो सोहेल ने वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने की धमकी दी, जिससे वह डर गई और घर में नहीं बताया। लड़की ने पुलिस को बताया कि सोहल वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर उसे मनचाही जगह पर करीब चार माह से बुला रहा था। बुधवार को भी धमकी देकर ही सोहना लाया था ,उसके साथ दीपक नामक युवक था। वह भी मुस्लिम हो सकता है। सोहेल ने ऐसे ही दो अन्य लड़कियों को भी प्रेम जाल में फंसा रखा है। लड़की की बात सुनने के बाद उसके पिता ने लोगों की मदद लेकर सोहेल को सोहना थाने की पुलिस के हवाले कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button