दिल्ली के बवाना में दो मंजिला फैक्ट्री गिरी, एक साल पहले आग लगने से जर्जर हो गई थी इमारत

बाहरी दिल्ली। बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-4 में बृहस्पतिवार दोपहर दो मंजिला बंद फैक्ट्री की इमारत गिर गई। सालभर पहले आग लगने के कारण से यह फैक्ट्री बंद थी।
पिछले कुछ समय से इसमें मरम्मत कार्य चल रहा था। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग की टीम ने मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।
दमकल कर्मचारियों का कहना है कि फिलहाल किसी के दबे होने की सूचना नहीं है, लेकिन मलबा हटने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ी माैके पर पहुंच गई हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद इस चार मंजिला इमारत का केवल ढांचा ही बचा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button