करदाताओं के लिए अच्छी खबर, मोबाइल से कर सकेंगे संपत्ति की जियो-टैगिंग, लॉन्च हुआ ऐप

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम ने सोमवार को एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया जो संपत्ति के मालिकों को अपनी संपत्ति को जियो-टैग करने में सक्षम बनाता है। इसको लेकर एक अधिकारी ने जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि ऐप को अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी संपत्ति कर व्यवस्था लाने के लिए नगर आयुक्त ज्ञानेश भारती द्वारा लॉन्च किया गया था। एमसीडी ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है।
एमसीडी ने एक बयान में कहा कि करदाताओं द्वारा संपत्तियों की ‘जियो-टैगिंग’ व्यक्तिगत संपत्तियों की स्थान-वार पहचान प्रदान करेगी और एमसीडी द्वारा लोगों को सेवा वितरण के बेहतर प्रावधान को सक्षम करेगी। ‘जियो-टैगिंग’ का मतलब किसी भी वस्तु या संपत्ति की भौगोलिक स्थिति, फोटो, मैप और वीडियो के जरिए सटीक जानकारी देना है। अधिकारियों ने कहा कि संपत्तियों की जियो-टैगिंग किसी भी यूपीआईसी (यूनीक प्रॉपर्टी आइडेंटिफिकेशन कोड) के खिलाफ वर्तमान स्थान का चयन करके जीआईएस मानचित्र पर एक संपत्ति के लिए अद्वितीय निर्देशांक – अक्षांश और देशांतर – को निर्दिष्ट करने को संदर्भित करती है, ताकि सभी संपत्तियों के स्थान की पहचान की जा सके।
मोबाइल ऐप को एंड्रॉइड फोन पर गूगल प्ले स्टोर से या एमसीडी की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए यह सुविधा अगले दो सप्ताह में उपलब्ध होगी। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त (इंजीनियरिंग) साक्षी मित्तल, निर्धारक एवं कलेक्टर कुणाल कश्यप, निदेशक (आईटी) सुमित कुमार और एमसीडी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button