विराट कुश्ती दंगल का हुआ आयोजन, पहलवानों ने आजमाए दांव पेच

सत्येंद्र शुक्ला,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। ग्राम पंचायत महेशपुर मठेठा में ग्रामप्रधान सुदेश सिंह के नेतृत्व में भव्य तरीके से कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। नामी-गिरामी पहलवानों द्वारा दांवपेच लगाया गया। पहलवानों ने खम ठोंका और उनके शानदार प्रदर्शन पर बार-बार तालियां बजती रहीं।जहां पहलवानों ने अपने कई तरह की कलाओं का प्रदर्शन करते हुए नाम अपने नाम किया। जिसमें कई खुशियां बराबरी पर छूटी तो कई में पहलवानों ने दूसरे अन्य पहलवान को पटखनी देकर जीत हासिल की।
इस दंगल में अंतर्जनपदीय पहलवानों के साथ महिला पहलवानों ने भी भाग लिया। जहां जीते हुए पहलवान को घोषित इनाम एवं कार्य पहलवान को सांत्वना पुरस्कार तथा अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर देकर दंगल कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से दंगल की अध्यक्षता कर रहे ग्रामप्रधान सुदेश सिंह व पूर्वप्रधान ज्ञानेद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमित पंडित जी, एनडीन्यूज से पिंटू तिवारी, किसान यूनियन जिला सचिव छोटू सिंह परिहार, पूर्वप्रधान राकेश सिंह कटोघन सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button