आजमगढ़ में सदर तहसीलदार ने दुकानदार को मारे थप्पड़, वीडियो वायरल
In Azamgarh, Sadar Tehsildar slapped a shopkeeper, video went viral

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। आजमगढ़ सदर तहसीलदार का थप्पड़ मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह लेखपाल और अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ गुमटी के दुकान पर पहुंचे। उसके बाद दुकानदार से बातचीत करते हुए थप्पड़ मारा, इस घटना का वीडियो सीसी टीवी में कैद हो गया। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
आपको बता दें, आजमगढ़ जिले के सदर तहसील क्षेत्र में शहर कोतवाली के अजमतगढ़ कोडर गांव में अवैध तरीके से एक गुमटी लगाकर अपना जीवन यापन कर रहा दुकान पर सदर तहसीलदार पहुंचे। जहां वह पहले बातचीत की और थप्पड़ मारे, इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कोडर गांव में बना एटलस टैंक पोखरा, जो अमृत सरोवर योजना के तहत वहां पर अगल-बगल पेड़ लगाए गए थे, जहां उन पेड़ों को काटकर गुमती की दुकानें लगाई गई। जिसे स्थानीय प्रशासन ने हटाने को कहा था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हटा।
जब इस मामले में कार्रवाई को लेकर जिले के सदर तहसीलदार शैलेश कुमार पहुंचे। उस गुमती के दुकानदार से बातचीत के दौरान गाली देने का आरोप उन पर लगा और थप्पड़ भी मारा। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।




