छत्तीसगढ़ में ईंट भट्ठे पर सो रहे पांच लोगों की मौत

महासमुंद ,(छत्तीसगढ़)। महासमुंद जिले में एक ईंट भट्ठे में दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बीमार हो गया। बीमार युवक को गंभीर हालत में महासमुंद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, काम खत्म करने के बाद 6 मजदूर ईंट के भट्टे के ऊपर सो गए थे। ईंट के भट्टे में आग लगी थी। धुंए के कारण दम घुटने से 5 की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में सीएम भूपेश बघेल ने भी शोक प्रकट किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि महासुमंद जिले के गढफूलझर गांव में ईंट भट्ठे के ऊपर सो रहे पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि मंगलवार रात छह मजदूर मिट्टी की ईंटों को पकाने के लिए चबूतरे की तरह बनाए गए ढांचे के ऊपर सो गए थे। ढांचे में आग लगी हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार सुबह जब अन्य मजदूरों ने उन्हें उठाया, तब वे नहीं जागे। बाद में मजदूरों ने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी।
अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और पांचों मृत मजदूरों के शवों तथा बीमार मजदूर को अस्पताल भेजा। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को आशंका है कि मजदूरों की मौत दम घुटने के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में ईंट भट्ठा में काम करने वाले वाले 5 श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देना और गंभीर रूप से बीमार एक श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा- महासमुंद जिले के ग्राम गढ़फुलझर में ईंट भट्ठा में कार्यरत 5 श्रमिकों की मृत्यु का समाचार दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को हिम्मत दे। इस दुःख की घड़ी में उनके परिवारों को 2 लाख आर्थिक सहायता की घोषणा करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button