भिंड में विधायक और कलेक्टर के बीच तनातनी, विधायक ने मारने के लिए उठाया हाथ

भिंड/मध्यप्रदेश। भिंड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। भिंड से भाजपा विधायक नरेंद्र कुशवाहा एक विवाद की वजह से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, विधायक ने कलेक्टर के बंगले के बाहर धरना दिया था। इस दौरान उन्होंने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए किसानों के साथ जमकर नारेबाजी की। हालांकि, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बाहर आकर प्रदर्शनकारियों से मिलने से इनकार कर दिया था।
लेकिन, कुछ समय के बाद वे गेट पर आकर विधायक से बात कर रहे थे। इसी दौरान कलेक्टर को खरी-खोटी सुनाते हुए विधायक कुशवाहा ने गाली दी और मारने के लिए हाथ भी उठाया। इसके बाद कलेक्टर ने कहा कि मैं चोरी नहीं चलने दूंगा। इस बात पर तनातनी और ज्यादा बढ़ गई। इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया है। विधायक ने कलेक्टर की तरफ हाथ उठाते हुए गाली देते हुए धमकी दी थी। इसके बाद फोन पर जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल और भिंड विधायक के बीच बातचीत हुई और फिर आश्वासन मिलने के बाद विधायक ने धरना समाप्त कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button