मदरसे में हाफिज ने 12 साल के मासूम को कमरे में बुलाकर किया कुकर्म, फिर चुप रहने की दी धमकी

गाजियाबाद ब्यूरो। लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी स्थित मदरसे में 12 साल के बच्चे के साथ एक हाफिज ने रविवार रात करीब 12 बजे कुकर्म किया। किशोर ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बागपत के एक गांव में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। उन्होंने अपने 12 साल के बेटे को लोनी के एक मदरसे में पढ़ने के लिए भेजा था। किशोर मदरसे में ही रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था।

किशोर ने सोमवार को अपने पिता को फोन कर लोनी बुलाया। यहां उसने मदरसे के एक हाफिज पर उसके साथ कुकर्म करने के आरोप लगाए। किशोर ने बताया कि रात करीब 12 बजे हाफिज ने उन्हें अपने पास बुलाया और कुकर्म किया। आरोपी ने कुकर्म की घटना किसी से नहीं कहने की बात कही।
पीड़ा होने पर किशोर ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे। यहां उन्होंने आरोपी हाफिज के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी मामून के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोर को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button