गैंगस्टर मोनू चौधरी का गाजियाबाद पुलिस ने किया एनकाउंटर, 50 हजार का था इनाम

गाजियाबाद। गाजियाबाद की मुरादनगर पुलिस और 2 हत्याओं के मामले में वांछित चल रहे ₹50 हजार के इनामी मोनू चौधरी और पुलिस के बीच गंग नहर पर दिनदहाड़े मुठभेड़ हो गई। इस दौरान क्रास फायरिंग में मोनू चौधरी उर्फ विशाल पुत्र दीपक निवासी उखलारसी मुठभेड़ में ढे़र हो गया। 2 पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मोनू चौधरी पिछले दो महीनों में हुई दो हत्याओं के मामले में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर समेत दर्जनों मामले भी दर्ज हैं। पुलिस काफी दिन से इसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस के साथ इसकी मुठभेड़ ही गई।
थाना मुरादनगर में क्रॉस फायरिंग की एक घटना में मोनू चौधरी उर्फ विशाल पुत्र दीपक निवासी उखलारसी मुरादनगर गाजियाबाद, जो 50,000 रुपये का इनामी था। करीब 3:30 बजे दोपहर को पुलिस मुठभेड़ में वह मारा गया। मोनू चौधरी पिछले 2 महीनों में हुई 2 हत्याओं के मामलों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगेस्टर समेत कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में गाजियाबाद पुलिस ने उसके गिरोह के सदस्यों की गैंगस्टर एक्ट के तहत 29 करोड़ रुपये की संपत्ति भी कुर्क की थी। क्रॉस फायरिंग की इस घटना में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button