दिल्ली के सदर बाजार में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सदर बाजार में चौक के पास भीषण आग लग गई है। यह आग चौक के पास स्थित एक ढाबे में लगी है जिसके बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। इस आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। इसके अलावा एंबुलेंस को भी बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक इस आग ने अपनी चपेट में चार कारों को लिया है। बता दें कि आग को काबू में किए जाने का काम तेजी से किया जा रहा है। आग लगने की वजह भी जल्दी ही सामने आएगी।

हादसे को लेकर दमकल विभाग अधिकारी प्रेमलाल बाराखंबा से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि हमारे पास 19:12 मिनट के पास कॉल आई है कि सदर सदर बाजार 12 टूटी चौक के पास आग लगी है। फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर मौके 10 से 15 मिनट के भीतर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से 8 कारें और 30 से 35 मोटरसाइकिल जलकर राख हो चुकी है। इसमें किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।अभी तक की जानकारी के मुताबिक सीएनजी किट में बलास्ट हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button