मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

नेशनल डेस्क। मनोरंजन जगत से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जिसे पढ़ तमाम दर्शकों का दिल टूट जाएगा। मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे पॉपुलर सीरियल में काम कर चुकीं वैशाली ठक्कर के सुसाइड मामले ने फैंस को सदमें में डाल दिया है। पुलिस ने इस केस में जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। वैशाली ठक्कर पिछले एक साल से इंदौर में रह रही थीं। यहीं उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। तेजाजी नगर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी और उन्हें घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। शुरुआती जांच के आधार पर इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।
वैशाली की खबर को सुन उनका परिवार और परिजन सदमे में हैं। टीवी इंडस्ट्री के कलाकार भी इस घटना पर दुख जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस वैशाली के जाने पर दुख जता रहे हैं। सभी इस घटना के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं कि आखिर क्या वजह रही थी कि वैशाली ने इस तरह का कदम उठाया। वैशाली ठक्कर को ‘सुसराल सिमर का’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे लोकप्रिय सीरियल की वजह से जाना जाता था। उन्होंने ‘ससुराल सिमर का’ सीरियल में ‘अंजली भारद्वाज’ और ‘ये रिश्ता क्या कहालाता है’ सीरियल में ‘संजना’ किरदार को निभाया था। वह साल 2015 से 2016 तक इस सीरियल में नजर आई थीं। वैशाली ने ‘सुपर सिस्टर्स’, ‘विश या अमृत’, ‘मनमहोनी 2’ और ‘ये है आशिकी’ जैसे कई सीरियल में काम किया है।




