झारखंड फिर शर्मसार! मां के सामने छह युवकों ने नाबालिग से किया गैंगरेप,लड़की की हालत नाजुक

देवघर,(झारखंड)। के देवघर जिले से एक बार फिर रेप का मामला सामने आया है। यहां मां के सामने ही उसकी नाबालिग बेटी के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। नाबालिग की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र की है। घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ पास के गांव में छठीहारी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। लेकिन कार्यक्रम स्थगित हो गया था। बता दें, छठहारी आदि कार्यक्रम में घर -घर जाकर बधाई देकर परिवार का भरण पोषण करती है।
पीड़ित मां के मुताबिक, कार्यक्रम नहीं होने पर उसे पथरोल के पास छोड़ दिया गया। पथरोल से पैदल जा रही थी। इसी दौरान बहादुरपुर के पास दो बाइक पर सवार 6 युवक आए और जबरन मां-बेटी को पकड़कर जंगल की ओर ले गए। मां के सामने ही पांच युवकों ने बेटी का गैंगरेप किया। विरोध करने पर मां को बुरी तरह पीटा गया। इससे मां घायल हो गई। उसके पास से नकदी करीब 5 हजार रुपये नगद, मोबाइल और आधार कार्ड छीन लिए।
मधुपुर थाना पुलिस ने पीड़िता का मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता और नाबालिग का प्राथमिक इलाज पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है। वहीं नाबालिग को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जाती है। देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि नाबालिग से मां के सामने गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान हो गई है। जल्दी सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button