पाकिस्तान में बाढ़ से बुरा हाल, 20 लाख एकड़ में फैली फसल बर्बाद

पाकिस्तान,(एजेंसी)। पाकिस्तान इस समय बाढ़ के कहर से जूझ रहा है और यहां केवल 10 दिनों के अंदर इतनी भारी बारिश हुई है कि इसने 30 सालों का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। बारिस के कारण पाकिस्तान का एक तिहाई हिस्सा डूब गया है। अब तक 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और लगभग 10 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए है।

बाढ़ से आई इस तबाही से अब तक 7 लाख से ज्यादा पशु मारे गए हैं और 3 हजार किलोमीटर की सड़कें पानी से बह गई है जिसके कारण लोगों तक राहस सामाग्री पहुंचने में काफी दिक्कते आ रही है। जानकारी के लिए बता दें कि बाढ़ का असर सबसे ज्यादा पाकिस्तान के सिंध, बलूचिस्तान, खैबर-पख्तूनख्वा और पंजाब राज्य में देखने को मिला है। यहां लगभग 20 लाख एकड़ में फैली फसल बर्बाद हो गई है। बाढ़ के कारण पाकिस्तान सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है।
पाकिस्तान में बाढ़ के आने का कारण यहां का जलवायु परिवर्तन है। दुनियाभर में बढ़ते तापमान को लेकर यूएन की रिपोर्ट में बताया गया है कि पृथ्वी के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। तापमान बढ़ने और समुद्र के पास होने से गर्म हवाएं हिमालय से टकराती है, जिसके कारण भारत और पाकिस्तान में सबसे ज्यादा बारिश होती है। पाकिस्तान में इस बार 385 मिमी बारिश हुई है और विशेषज्ञों के मुताबिक यहां बारिश सितंबर तक होने की संभावना है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस अगले सप्ताह पाकिस्तान की यात्रा पर जाएंगे। इस बाढ़ से लाखों लोगों की स्थिति को देखने के लिए गुटेरेस पाकिस्तान पहुंचेगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button