भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस का यूट्यूब चैनल हुआ डिलीट, तकनीकी खराबी या कोई साजिश?

नेशनल डेस्क।  सात सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस द्वारा ये भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है। लेकिन इससे ठीक पहले कांग्रेस पार्टी का यूट्यूब चैनल डिलीट हो गया है। पार्टी की तरफ से ये जानकारी दी गई है। कांग्रेस ने खुद ट्विटर पर जानकारी दी है कि कांग्रेस के यूट्यूब चैनल को डिलीट कर दिया गया है। हमारा यूट्यूब चैनल – ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ हटा दिया गया है। हम इस पर काम कर रहे हैं। साथ ही गूगल/यूट्यूब टीम के संपर्क में हैं। कांग्रेस ने कहा है कि इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं कोई तकनीकी खराबी तो नहीं है या कोई और दुर्घटना है और इसके जल्द ही फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

वैसे ये यूट्यूब चैनल तब डिलीट हुआ है जब कांग्रेस पार्टी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है।  बता दें कि कांग्रेस 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने वाली है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होगी और 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। इस यात्रा में कांग्रेस का झंडा नहीं दिखेगा। इसके बजाए कांग्रेस नेताओं के हाथ में तिरंगा दिखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button