ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर अवैध मकान का कराया जा रहा निर्माण
Village head is getting an illegal house constructed on the land of village society

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर ग्राम प्रधान ने ही पक्का घर बनवा लिया। गांव में अवैध कब्जे को लेकर राजस्व कर्मियों की मनमानी का बड़ा खुलासा हुआ है। खखरेरू थाना क्षेत्र के विकासखंड धाता के चांदपुर औढेरा गांव के प्रधानपति ने दबंगई के बल पर गांव में ही ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करके खुद का अवैध मकान निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामवासी उत्तम गुप्ता महीपत पप्पू पासवान कंचन पटेलसर्वण कुमार गुप्ता गुज्जर पटेल व अन्य तमाम लोगों ने बताया कि दबंग ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन सिंह ग्राम समाज की जमीन पर अपना अवैध रूप से मकान निर्माण करा रहा है, जिसमें छत पडने के लिए शटरिंग लगाने का भी काम जोरों से चल रहा है , मकान का निर्माण रात में ही करवाया जाता है। ग्राम वासियों का कहना रहा कि इस जमीन पर पूर्व प्रधान व विधायक कृष्णा पासवान द्वारा बारात घर बनाए जाने का प्रस्ताव पहले ही पारित कर दिया गया था।
इसके बावजूद प्रधानपति अपने रसूख व दबंगई के बल पर ग्रामीणों के हित की उस जमीन पर मकान बनाने में अमादा है। ग्राम वासियों ने बताया कि इसकी शिकायत उन लोगों ने खखरेरू थाना दिवस व समाधान दिवस जिला अधिकारी कार्यालय में भी इस अवैध निर्माण को रुकवाने व जमीन को कब्जा मुक्त करवाने का प्रार्थना पत्र दिया गया हैं इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम वासियों ने आरोप लगाया है कि इस दबंग प्रधानपति का मकान बारात घर की जमीन में लेखपाल की मिली भगत से बन रहा है ।लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस दबंग प्रधान के मकान को गिराकर बारात घर बनाने की मांग की है ताकि उन गरीब ग्रामीणो को अपनी बेटियों की शादी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। इस संबंध में कानूनगो एसके पांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस विषय हमें जनकारी नहीं है, आप क्षेत्रीय लेखपाल से बात करे अगर कोई मामला है तो जांच करके कार्यवाही की जाएगी।




