गोरखपुर में निषाद पार्टी के प्रत्याशी सुधीर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर,(उत्तर प्रदेश)। नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी तैयारी पूरी कर चुकी और वार्ड में अपने प्रत्याशियों के चेहरे भी साफ कर दिए। इसी बीच गोरखपुर में निषाद पार्टी जो उत्तर प्रदेश सरकार में बीजेपी के साथ गठबंधन करके सत्ता में है। वहीं निकाय चुनाव में निषाद पार्टी ने अपने अलग प्रत्याशी खड़े कर दिए। गोरखपुर में वार्ड नंबर 38 से निषाद पार्टी के प्रत्याशी सुधीर निषाद को राजघाट की पुलिस ने गुरुवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। निकाय चुनाव से पहले निषाद पार्टी के लिए बुरी खबर हो सकती है।

वार्ड नंबर 38 से निषाद पार्टी के प्रत्याशी सुधीर निषाद के खिलाफ राजघाट के चकरा अवल की रहने वाली रीना देवी ने 7 अप्रैल को शिकायत दी थी। इसमें सुधीर के साथ उसकी मां मंजू के खिलाफ भी मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस सुधीर की तलाश कर रही थी, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता। इसी बीच गुरुवार की शाम सुधीर राजघाट पुलिस के हत्थे चढ़ा जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इसी बीच निषाद पार्टी से सुधीर निषाद को वार्ड नंबर 38 से टिकट मिल गया। इसके बाद वह अपना प्रचार कर रहा था। गुरुवार को जब वह प्रचार करके लौट रहा था तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष राजघाट राजेंद्र सिंह ने बताया की मारपीट के मामले में सुधीर वांछित था। पुलिस को इसकी तलाश थी। गुरुवार की शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को न्यायालय में सुधीर निषाद को पेश किया जाए। पुलिस ने सुधीर निषाद के खिलाफ जिस वादी के कहने पर मुकदमा दर्ज किया था, उस रीना देवी ने राजघाट थाने और सीओ कोतवाल को शपथ पत्र दिया है। इसमें उसने कह दिया है कि दर्ज कराए गए मुकदमे में वह कार्रवाई नहीं चाहिए है, लेकिन पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button