मोदी सरकार का बड़ा फैसला, देश के नए सीडीएस होंगे लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) अनिल चौहान

नेशनल डेस्क। केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति कर दी है। लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर अनिल चौहान देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ होंगे। इसके साथ ही वह सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। अनिल चौहान इसके पहले सीडीएस रहे जनरल बिपिन रावत की जगह लेंगे जिनका असामयिक निधन हो गया था। दिसंबर में जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से यह पद लगातार खाली था। केंद्र की मोदी सरकार तीनों सेनाओं में समन्वय के लिए सीडीएस की शुरुआत की थी। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अनिल चौहान को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नियुक्त किया, जो भारत सरकार, सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।उन्होंने पहले भारतीय सेना के सैन्य संचालन महानिदेशक के रूप में कार्य किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button