लखनऊ में युवती के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गैंगरेप

पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासा

  • लखनऊ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर युवती का अपहरण कर गैंगरेप
  • तीन घंटे तक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर घुमाया और मारपीट भी की
  • जांच में खुलासा आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे और सेक्स रैकेट का खुलासा

लखनऊ/उत्तर प्रदेश। राजधानी लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ बेहद खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता के मुताबिक, उसे पहले बीच रास्ते से अगवा कर उसके साथ मारपीट की गई और बाद में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस दौरान उसे करीब तीन घंटे तक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर घुमाया गया है। उधर युवती के साथ हुई इस दरिंदगी के बाद सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में बेहद चौकानें वाले तथ्य सामने आए है। पुलिस के मुताबिक सभी लोग एक-दूसरे को पहले से जानते और पहचानते है।पीजीआई थाना प्रभारी ने बताया कि सभी एक दूसरे से परिचित है। ये सभी गलत कामों में लिप्त थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये सब सेक्स रैकेट का काम करते थे। लोगों से बात करके ग्राहक के रूप में बुलाना और सप्लाई करते थे। इस गैंग में लड़कियां भी शामिल है। हालांकि ये लड़की उसमें शामिल थी कि नहीं अब पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामला बेहद सेंसटिव है। पूरी जांच के बाद ही ज्यादा जानकारी दी जा सकेगी। हालांकि उन्होंने बताया कि लड़की को आरोपी गाड़ी से ले गए है और उसके साथ मारपीट की गई है। ये क्लियर हो चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि जहां तक पीड़ित के साथ गैंगरेप होने का सवाल है, उसको लेकर पीड़िता के बयान लिए जा रहे हैं और एविडेंस कलेक्ट किये जा रहे हैं। वहीं इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
आरोपियों ने पूछताछ में इस घटना को अंजाम देने के पीछे आपसी खुन्नस बताया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। साथ ही इस मामले की जांच में भी जुटी है। बताया जा रहा है पीड़िता मूल रूप से बंगाल की रहने वाली है, लेकिन परिवार के साथ कृष्णानगर में रहती है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वो अपनी सहेली के साथ 23 नवंबर को अशोक वाटिका गई थी। रात करीब 10 बजे घर लौटते समय उसे अगवा कर लिया गया और उसके साथ मारपीट करने के बाद गैंगरेप किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button