धर्म बदल और अपनी पहचान छुपाकर 6 शादियां करने वाला धोखेबाज गिरफ्तार

बोकारो,(झारखंड)। बोकारो के हरला थाना पुलिस ने धर्म बदलकर और अपनी पहचान छुपाकर 6 शादियां करने वाले एक धोखेबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी को एक नाबालिग लड़की से जबरन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम असलम बताया जा रहा है। जिसकी उम्र 50 साल है। असलम नाम का आरोपी इलाके के हिसाब से अपना नाम बदल लेता था। अलग-अलग नाम से उसने 6 शादी की और कई मामलों में जेल जा चुका है। खुद को पुलिस वाला बताकर 6 शादी कर चुका है। सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि पैसे का लालच देकर वो हिंदू आदिवासी और मुस्लिम लड़कियों से शादी किया करता था।

लड़की के घर वालों को अपनी और आकर्षित करने के लिए वह पुलिस पदाधिकारी होने की बात कहता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी धनबाद के भूली का रहने वाला है। उसने खुद को संजय कसेरा बताकर नाबालिग से शादी कर रहा था। शादी की रस्म अभी बाकी थी। तभी उसकी पोल खुल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। उसके बाद वो अपनी स्कॉर्पियो लेकर भाग गया। इसी दौरान किसी ने पुलिस में शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि 2021 में आरोपी एक ऐसे ही मामले में चास जेल में बंद था। गिरफ्तार असलम के विरुद्ध चास,धनबाद,तोपचांची थाना, रांची के कई थानों में मामला दर्ज है। वह एक मामले में चास जेल भी गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button