झारखंड हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज हरीश चंद्र मिश्रा बने दिल्ली के लोकायुक्त

नई दिल्ली। झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश हरीश चंद्र मिश्रा को दिल्ली का लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। यह जानकारी एक अधिसूचना से मिली। दिसंबर 2020 में रेवा खेत्रपाल के सेवानिवृत्त होने के बाद से लोकायुक्त का पद रिक्त था। 15 मार्च की तिथि की अधिसूचना के अनुसार उपराज्यपाल अनिल बैजल ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मिश्रा को लोकायुक्त नियुक्त किया। मिश्रा अपना कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से पांच साल की अवधि के लिए पद पर रहेंगे।

lokayuth

दिल्ली में लोकायुक्त पद दो साल तक खाली रहने के बाद साल 2015 में जस्टिस रेवा खेत्रपाल की नियुक्ति हुई थी। दिसंबर 2020 में जस्टिस खेत्रपाल सेवानिवृत हो गईं। जिसके बाद से यह पद खाली था। जानकारी के मुताबिक दिल्ली लोकायुक्त कार्यालय में 31 अगस्त 2021 तक 252 मामले लंबित थे। जिसमें से दिल्ली के विधायकों के खिलाफ 87 मामले हैं। वहीं खेत्रपाल के रिटायर होने के बाद दिसंबर 2020 से 31 अगस्त 2021 तक 109 शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में आई हैं। उधर दिल्ली में लोकायुक्त के पद पर नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले काफी समय से सोशल एक्टिविस्ट भी आवाज बुलंद किए हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button