सीएम शिवराज के जिले में बीजेपी को वोट देना मुस्लिम महिला को पड़ा भारी, गुस्से में देवर ने डंडे से पीटा

मध्य प्रदेश/एजेंसी। एक मुस्लिम महिला ने चुनाव के दौरान भाजपा को वोट दिया था। इस बात की जानकारी जैसे ही उसके देवर को हुई, उसने महिला की पिटाई कर दी। महिला मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की रहने वाली है और उसका नाम समीना है।
मध्य प्रदेश में भाजपा ने जबर्दस्त जीत हासिल की है। भाजपा की इस जीत के कई कारण है। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना भी इसमें महत्वपूर्ण कारण है। 3 दिसंबर को जब मध्य प्रदेश चुनाव के नतीजे आए तो भाजपा जश्न में डूबी रही। भाजपा को मध्य प्रदेश में महिलाओं का जोरदार समर्थन हासिल हुआ है। हालांकि इसी दौरान एक घटनाक्रम ऐसा भी आया है जो इस देश के लिए ठीक नहीं है।
दरअसल, एक मुस्लिम महिला ने चुनाव के दौरान भाजपा को वोट दिया था। इस बात की जानकारी जैसे ही उसके देवर को हुई, उसने महिला की पिटाई कर दी। महिला मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की रहने वाली है और उसका नाम समीना है। जैसे ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस बात की जानकारी हुई, उन्होंने महिला से मुलाकात की। शिवराज सिंह चौहान से मिलते ही महिला रोने लगी। शिवराज सिंह चौहान ने महिला का ढांढस बंधाया। महिला ने बताया कि वह मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना से प्रभावित होकर भाजपा को उसने वोट दिया।
महिला के मुताबिक भाजपा की जीत पर वह काफी खुश थी। उसके घर के आसपास भी जश्न मनाए जा रहे थे। लेकिन उसके देवर को यह खुशी नहीं देखी गई। वह गुस्से में लाल हो गया और महिला की पिटाई शुरू कर दी। शिवराज सिंह चौहान ने महिला से बातचीत की है। समीना ने बताया, “मैंने भाजपा को वोट दिया था इसलिए मेरे देवर जावेद ने नाराज होकर मेरे साथ मारपीट की। मैं भैया के साथ हूं, मैं उनको वोट दूंगी।” कलेक्टर ऑफिस के आदेश के बाद महिला की शिकायत पर संज्ञान लिया गया है और इसमें आरोपी के खिलाफ के स्टार्च किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button