फतेहपुर में सुहागरात मनाने कमरे में पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने चाकू से प्राइवेट पार्ट पर कर दिया हमला

In Fatehpur, the groom reached the room to celebrate his honeymoon, the bride attacked his private part with a knife

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। शादी के बाद सुहागरात को दुल्हन ने चाकू से दूल्हे के प्राइवेट पार्ट पर हमला बोल दिया। जानकारी होते ही परिजन ने दूल्हे को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
फतेहपुर जिले के खखरेरु क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय युवक की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में कौशांबी जिला निवासी एक युवती से हुई थी। पांच जून को दूल्हा बारात लेकर कौशांबी गया और दुल्हन को विदा कराकर छह जून को घर लाया। रात दो बजे दूल्हा सुहागरात को कमरे में पहुंचा। किसी बात को लेकर दुल्हन दूल्हे पर भड़क गई और कमरे में रखे चाकू से दूल्हे के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। दूल्हे की चीखने की आवाज सुनकर परिजन उसके कमरे की ओर भागे।
कमरे में पहुंचते ही परिजनों ने जो देखा उससे उनके होश उड़ गए। दूल्हा प्राइवेट पार्ट पर हाथ रखकर चिल्ला रहा था और खून बह रह था। परिजनों ने दूल्हे को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। दुल्हन की इस हरकत से दूल्हे के परिजन काफी चिंतित हैं। वहीं, दुल्हन के घरवालों ने उसको मानसिक बीमार बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूल्हे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुल्हन की इस हरकत की इलाके में काफी चर्चा हो रही है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग थाने आए थे। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button