बिहार में यूरिन बैग नहीं मिला तो मरीज को लगा दी कोल्ड ड्रिंक की बोतल, अस्पताल में ‘जुगाड़’ तकनीक ने ले ली जान

जमुई,(बिहार)। जमुई सदर अस्पताल में आए दिन लोग कुव्यवस्था का आरोप लगा हंगामा करते रहते हैं। कभी डॉक्टर की लापरवाही तो कभी डॉक्टर नहीं रहने से मरीजों की मौत तो कभी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर हंगामा और तोड़फोड़ की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है। लेकिन बुधवार को एक अलग ही मामला सामने आया है। जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक मरीज को यूरिन बैग की जगह अस्पताल कर्मियों ने कोल्ड ड्रिंक का बोतल लगा दिया।
पुलिस ने घायल वृद्ध को अस्पताल में कराया था भर्ती
दरअसल झाझा रेल पुलिस ने मंगलवार की रात रेलवे ट्रैक से घायल अवस्था में एक 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध को बरामद किया था। जिसके बाद इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती अज्ञात वृद्ध को स्वास्थ्य कर्मियों ने यूरिन बैग के अभाव में कोल्ड ड्रिंक का बोतल यूरिन निकलने वाले रास्ते में लगा दिया। इस तरह की कुव्यवस्था मीडिया कर्मियों ने कैमरे में कैद कर लिया। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों में हडकंप मच गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
स्वास्थ्य विभाग सदर अस्पताल में पूरी व्यवस्था की बात करती रहती है। लेकिन यूरिन बैग की जगह कोल्ड ड्रिंक का बोतल यूरिन के रास्ते में लगाने पर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई है। इधर अस्पताल परिसर में यह कुव्यवस्था की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर अन्य लोग तरह-तरह की चर्चा कर रही। लोगों का कहना है कि जमुई की स्वास्थ्य व्यवस्था किसी से छिपी हुई नहीं है। सदर अस्पताल में हर दिन किसी ने किसी मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग चर्चा में रहती है। लेकिन यूरिन के रास्ते में कोल्ड ड्रिंक का बोतल लगाना एक गंभीर बात। इससे स्वास्थ्य व्यवस्था कितना सुदूर है यह बताने की जरूरत नहीं है। वहीं मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधक रमेश पांडेय ने बताया कि यूरिन बैग कई दिनों से अस्पताल के स्टॉक में खत्म हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button