कानपुर में सगे भाई पर लगा बहन की असमत लूटने का आरोप

कानपुर,(उत्तर प्रदेश)। यूपी के कानपुर से रक्षाबंधन से पहले एक शर्मानाक घटना प्रकाश में आई है। एक युवती ने अपने सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि भाई बीते कई महीनों से लगातार रेप कर रहा था। विरोध करने पर बेरहमी से पीटता था। इस घटना में मां भी भाई का साथ देती थी। वहीं, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। इसके साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
कल्यानपुर थाने में रहने वाला आरोपी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। परिवार में मां और बहन है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि भाई शराब पीकर घर आता था, और नशे की हालत में एक दिन उसने दबोच लिया था। उसने जबरन रेप किया। मैंने इसकी शिकायत मां से की, तो उन्होने परिवार की बदनामी होने की बात कह कर शांत करा दिया। इसके बाद से वह लगातार बीते कई महीने से रेप कर रहा है।
पुलिस से लगाई गुहार
गुरुवार को पीड़िता कल्यानपुर थाने पहुंची, और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि भाई लगातार कई महीनों से रेप कर रहा है। मां भी भाई का साथ दे रही है। मेरी फरियाद जब किसी ने नहीं सुनी, तब जाकर पुलिस के पास आई हूं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
एडीसीपी वेस्ट लाखन सिंह के मुताबिक एक युवती ने थाने पर सूचना दी कि उसका सगा भाई शारीरिक शोषण करता है। इस पर कल्यानपुर थाने में पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। पीड़िता ने यह भी बताया कि यह पूरा मामला उसकी मां की संज्ञान में था। लेकिन मां ने उसकी किसी तरह से मदद नहीं की है। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button