यूपी में 9 आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

लखनऊ,(उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में लगातार जिम्मेदार अधिकारियों के तबादले किये जा रहे है। इसी क्रम में शनिवार को बड़े स्तर पर आईपीएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया गया है। कानपुर के पुलिस कमिश्नर का तबादला कर दिया गया है। डॉ. आरके स्वर्णकुमार कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के नए पुलिस आयुक्त यानी की पुलिस कमिश्नर बनाये गए हैं। इसके साथ ही आईपीएस नवीन कुमार की जगह अब मोहित अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए यूपी एटीएस का अपर पुलिस महानिदेशक बना दिया गया है।
वहीं शनिवार को जिन वरिष्ठ आईपीएस अफसरो का तबादला किया गया है उसमें बीपी जोगदंड का नाम भी शामिल है।आईपीएस बीपी जोगदंड को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (1090) का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। बीपी जोगदंड मौजूदा समय में कानपुर पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात थे।

UP IPS Transfer List

आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण को अपर पुलिस महानिदेशक सतर्कता अधिष्ठान यूपी लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ को आगरा जोन का अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अनुपम कुलश्रेष्ठ इस समय अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा के साथ साथ 1090 का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं।
इसके साथ ही डॉ. आर के स्वर्णकुमार कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के नए पुलिस आयुक्त (पुलिस कमिश्नर) नियुक्त किए गए हैं। डॉ. आर के स्वर्णकुमार मौजूदा समय में अपर पुलिस महानिदेशक यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। साथ ही मोहित अग्रवाल को यूपी एटीएस का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वहीं एटीएस के अपर पुलिस महानिदेशक रहे नवीन अरोड़ा को मोहित अग्रवाल की जगह तकनीकी सेवाएं का अपर पुलिस महानिदेशक बना दिया गया है।
वहीं बीडी पॉल्सन को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. संजीव गुप्ता को सचिव गृह उप्र. शासन लखनऊ बनाया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी बीडी पॉल्सन सम्भाल रहे थे। आईपीएस एलआर कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक कानून व्यवस्था बनाया गया है, मौजूदा समय में एलआर कुमार सतर्कता अधिष्ठान में पुलिस उपमहानिरीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button