पत्नी का सिर काटा और हाथ में लेकर थाने की तरफ चल दिया पति

बाराबंकी/उत्तर प्रदेश। के बाराबंकी में हैवानियत की तस्वीर सामने आई है। यहां पति के हाथ में पत्नी का कटा हुआ सिर देकर हर कोई दहशत में आ गया। आरोपी के एक हाथ में पत्नी का कटा सिर और एक हाथ में बांका था, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा कि अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की नृशंस हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद उसे लेकर पुलिस स्टेशन की तरफ निकल पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अनिल कनौजिया पत्नी वंदना के साथ रहता था। शुक्रवार सुबह इसके घर में अचानक तेज आवाज के साथ पति-पत्नी में लड़ाई झगड़ा होने लगा। पत्नी की चीख सुनकर उसके घर में लोगों की भारी भीड़ इक्कठा हो गई। घर की खौफनाक तस्वीर देख कर सभी दंग रह गए। क्योंकि पति अनिल के एक हाथ में पत्नी वंदना का कटा हुआ सिर और दूसरे हाथ में खून से लथपथ बांका था। हैवानियत का मंजर को देख सभी वहां से भाग खड़े हुए।
चश्मदीद ग्रामीणों के अनुसार,अनिल के एक हाथ में बांका और एक हाथ में सिर था। इसे ले जाते हुए लोगों से कहा कि ‘आज तो हद हो गई, वंदना पर प्रेम-प्रसंग का शक सही निकला’, ‘उसके प्रेमी की चिट्ठी मैंने देखी, तो फिर मैं अपने आप पर काबू नहीं कर सका’। इसीलिए मैंने उसका गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद लोगों ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
आरोपी हत्या के बाद थाने की ओर जाने लगा। रास्ते में उसे देखकर लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को रास्ते से दबोच लिया। एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि परिजनों और पड़ोसियों ने पुलिस को बताया अनिल और वंदना में अक्सर मारपीट होती रहती थी। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की शादी 8 साल पहले हुई थी और इसके दो छोटे छोटे बच्चे है। मृतक अनिल राजगीर का काम करता था।




