जबलपुर में आरपीएफ ने 2 नकली किन्नर को किया गिरफ्तार,ट्रेन में यात्रियों से करते थे जबरन वसूली

जबलपुर/मध्य प्रदेश। आरपीएफ को जबलपुर में बड़ी सफलता हाथ लगी है। किन्नर बनकर ट्रेन में यात्रियों से जबरन वसूली करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों भाई लोअर-टीशर्ट के ऊपर सलवार-सूट पहनकर नकली किन्नर बन जाते थे। आरपीएफ को यात्रियों से जबरन वसूली की शिकायत मिली थी। जिसके बाद टीम कार्रवाई के लिए पहुंची तो दोनों सलवार-सूट उतारकर लड़का बनकर यात्रियों के बीच बैठ गए।
आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव कर्वे ने बताया कि सोमनाथ-जबलपुर ट्रेन में किन्नरों ने एक यात्री से नरसिंहपुर-श्रीधाम के बीच जबरन वसूली की थी। यात्री ने इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर की थी। शिकायत मिलने पर आरपीएफ की टीम ने मदन महल स्टेशन में सर्चिंग करते हुए दोनों किन्नरों का पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वह किन्नर नहीं हैं सगे भाई हैं।
दोनों सलवार सूट के अंदर लोअर और टीशर्ट पहने हुए थे। दोनों मूलत पन्ना जिले के निवासी हैं और वर्तमान में किराए का मकान लेकर नरसिंहपुर में रहते हैं। दोनों सगे भाई पिछले 6 महीने से सतना से इटारसी के बीच नकली किन्नर बनकर यात्रियों से अवैध वसूली करते थे। रुपए नहीं देने पर वह यात्रियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट भी करते थे। उन्होने बताया कि उनकी गुरू काजल किन्नर है। वह प्रतिदिन उन्हें पांच सौ रुपए देते हैं। इसके अलावा गंगा किन्नर भी उनकी साथी है।
आरपीएफ से बचने के लिए वह सूट के नीचे पुरुष के कपड़े पहनते थे। आरपीएफ की टीम चेकिंग पर आती थी तो बाथरूम में जाकर कपड़े बदलकर लड़के बन जाते और यात्री बनकर लोगों के बीच में बैठ जाते थे। आरपीएफ ने दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर विधि अनुसार कार्रवाई की। उनके सहयोगी दोनों किन्नरों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button