शिवपुरी में लोकायुक्त की टीम ने हवलदार को रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

शिवपुरी,(मध्य प्रदेश)। जिले के बदरबास थाने के एक हवलदार कदम सिंह बाथम को लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। बुधवार को रंगेहाथों पकड़े गए हवलदार ने चालान पेश करने पर पांच हजार रुपए की रिश्वत की मांग रामनारायण कुशवाह से की थी। फरियादी रामनारायण कुशवाह ने इस बात की शिकायत लोकायुक्त ग्वालियर से की। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने हवलदार को रंगेहाथों पकड़ा।

बदरवास में ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने थाने में पदस्थ एक हवलदार को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि इस मामले में ग्वालियर लोकायुक्त को फरियादी ने शिकायत की थी। थाने में पदस्थ हवलदार कदम सिंह बाथम ने एक्सीडेंट का चालान को पेश करने के लिए फरियादी रामनारायण कुशवाह से पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत लोकायुक्त ग्वालियर से की गई थी।

शिकायत के बाद बुधवार दोपहर डेढ़ बजे बदरबास थाने में लोकायुक्त की टीम हवलदार कदम सिंह को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है। लोकायुक्त डीएसपी राघवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि दो दिन पहले लोकायुक्त ग्वालियर में शिवपुरी के आरके पुरम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहने वाले रामनारायण कुशवाह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसकी गाड़ी से 20 अप्रैल को एक एक्सीडेंट हो गया था। उसका न्यायालय में चालान पेश किया जाना था। इसी चालान को पेश करने के एवज में हवलदार कदम सिंह से पांच हजार रुपए की मांग की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button