लखनऊ में तैनात महिला पुलिसकर्मी का फिल्मी गाने पर वीडियो वायरल

लखनऊ/एजेंसी। उत्तर प्रदेश में इन दिनों सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। रील्स बनाने को लेकर जहां बच्चे से लेकर युवा तक सभी वर्ग के लोग रील बना रहे हैं। इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के कर्मी भी पीछे नहीं है। नियम कानूनों को ताख पर पुलिसकर्मी भी ड्यूटी के दौरान या फिर पुलिस की वर्दी में रील्स बना रहे है। इसी क्रम में लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात महिला पुलिसकर्मी का रील बनाते हुए वीडियो वायरल हुआ है।
सोशल मीडिया पर जिस महिला पुलिसकर्मी का रील वायरल हो रहा है उसका नाम लक्ष्मी कुमारी बताया जा रहा है। लक्ष्मी कुमारी हजरतगंज के महिला थाना में तैनात कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात बताई जा रही है। लक्ष्मी कुमारी लगातार रील्स अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रही है।
महिला कॉन्स्टेबल लक्ष्मी कुमारी ने कई फिल्मी गानों पर एक्टिंग करते हुए रील बनाया है। कई रील में लक्ष्मी कुमारी ने पुलिस की वर्दी में भी वीडियो बनाया है। महिला पुलिसकर्मी के रील्स अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इंस्टाग्राम पर महिला कांस्टेबल लक्ष्मी कुमारी के हजारों फॉलोवर्स हैं।
हाल ही में आजमगढ़ में इंस्टाग्राम पर रील्स बनाना एक पुलिस कर्मी को भारी पड़ गया था। एसपी ने पुलिसकर्मी को कार्रवाई के नाम पर लाइन हाजिर कर दिया था। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए थे। एसपी ने जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही थी। इस तरह कई ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ अबतक कार्रवाई की जा चुकी है। जो नियम कानून को ताख पर रखकर रील्स बना रहे है।
वहीं अब देखने वाली बात होगी कि हजरतगंज के महिला थाने में तैनात महिला कॉन्स्टेबल लक्ष्मी कुमारी के खिलाफ कार्रवाई होती है या नहीं। क्योंकि यूपी पुलिस ने अपनी सोशल मीडिया पॉलिसी जारी की है। नए नियम के मुताबिक अब पुलिस वाले वीडियो रील नहीं बना सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button