मुंबई से सटे बदलापुर रेलवे स्टेशन पर खुलेआम गोलीबारी, एक जख्मी, यात्रियों में फैली दशहत
Open firing at Badlapur railway station near Mumbai, one injured, panic spread among passengers

मुंबई/एजेंसी। मुंबई से सटे बदलापुर में स्टेशन पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। स्टेशन पर गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस और दूसरी एजेंसी ने घटना की जांच शुरू कर दी है। रेलवे के अधिकारी भी इस मामले की जांच के लिए बदलापुर स्टेशन पहुंचे है। बदलापुर स्टेशन पर फायरिंग की घटना के बाद स्टेशन की सुरक्षा को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। इस घटना में एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। फायरिंग की घटना प्लेटफार्म संख्या एक पर हुई। रेलवे पुलिस अधिकारियों ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू कर दी है।
जानकारी में सामने आया है कि बदलापुर रेलवे स्टेशन पर भीड़भाड़ वाले समय में गोलीबारी की घटना हुई है। गोलीबारी शाम करीब 6 बजे होम प्लेटफॉर्म पर हुई, शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि एक व्यक्ति ने दो लोगों पर गोली चलाई। इसमें एक जख्मी हुआ। इस घटना से यात्रियों में व्यापक दहशत फैल गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति का आकलन करने के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और अब जांच जारी है।
बदलापुर स्टेशन पर फायरिंग की घटना का वीडियो साझा करते हुए पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने निशाना साधा है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि यह तय है कि यह महाराष्ट्र है। बदलापुर रेलवे स्टेशन पर खुलेआम फायरिंग। गोलियां चलने की अवाज से बदलपुर स्टेान पर दहशत फैल गई। यात्रियों भागते हुए नजर आए। हालांकि स्टेशन पर मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत एक्शन में आ गए।




