पत्नी ने संबंध बनाने से किया इनकार तो पति ने प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बांस

छत्तीसगढ़ के कोरिया में पति ने की पत्नी की हत्या

कोरिया/छत्तीसगढ़। कोरिया जिले में एक खौफनाक घटना घटी है। पत्नी ने संबंध बनाने से इनकार किया तो पति ने प्राइवेट पार्ट में बांस डाल दिया। इसके साथ ही लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दिया, जिससे पत्नी की मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने पुलिस से पूछताछ में बताया है कि उसे पत्नी पर शक था।
दरअसल, पति-पत्नी में आए दिन शराब पीने के बाद विवाद होता था। पति को शक रहता था कि पत्नी का किसी दूसरे के साथ अवैध संबंध है। इसकी वजह से दोनों में नहीं पटता था। यह पूरा मामला पाटना थाना क्षेत्र के हथवर गांव का है। 11 नवंबर की सुबह यहां सुनीता सिंह नाम की महिला का शव मिला था। इसके बाद महिला के भाई ने पुलिस को सूचना दी थी सुनीता का शव घर में खाट पर पड़ा था। साथ ही पति लापता मिला था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पति विशाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया है कि उसे पत्नी पर शक था। वह हमेशा संबंध बनाने से इनकार करती थी। साथ ही मेरे साथ झगड़ा करते रहती थी। 10 नवंबर की रात भी ऐसा ही हुआ। उसने संबंध बनाने से इनकार कर दिया। साथ ही विवाद करने लगी।
विवाद के दौरान पास पड़े लोहे की रॉड से पति ने सिर पर वार कर दिया। इस दौरान सुनीता सिंह वही बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद पति ने प्राइवेट पार्ट में बांस डाल दिया। साथ ही लाल साड़ी से गला घोंट दिया। मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई।
पत्नी की हत्या के बाद पति पूरी रात घर में रहा। इसके बाद सुबह में फोन पर उसके मायके वालों को सूचना दी और घर से भाग गया। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी साल 2011 में हुई थी। साथ ही दोनों के दो बच्चे भी हैं। एक बेटी और एक बेटा है। बेटी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है जबकि बेटा मां-पिता के साथ ही रहता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button