दिल्ली के गीता कॉलोनी में हाई-वोल्टेज इलेक्ट्रिक पोल पर चढ़ा युवक, अंग्रेजी में की मांग पुलिस हो गई परेशान
A young man climbed a high-voltage electric pole in Delhi's Geeta Colony, made a demand in English, the police got perplexed

नई दिल्ली। दिल्ली के गीता कॉलोनी में एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक व्यक्ति अपनी मांगों को लेकर एक हाई-वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।यह घटना यमुना खादर क्षेत्र में हुई, जो अक्सर विवादों का केंद्र रहता है। व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन वह अपनी मांगों को लेकर काफी आक्रामक था। वह अंग्रेजी में बात कर रहा था और पुलिस से अपनी मांगें पूरी करने की मांग कर रहा था। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति को समझा-बुझाकर पोल से उतारा। इस तरह की घटनाएं पहले भी देखी जा चुकी हैं। कई बार लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इस तरह के कदम उठा लेते हैं।
दिल्ली फायर सर्विस के एडीओ यशवंत सिंह मीना ने बताया कि सुबह 10:30 बजे, हमें एक आदमी के बारे में फोन आया वो एक हाई टेंशन वायर पिलर पर चढ़ गया था। वह पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर पीएम, सीएम और चीफ जस्टिस से बात करने की मांग कर रहा था। यह स्पष्ट नहीं है कि वह कहां से है क्योंकि वह अलग-अलग बातें कहता रहता है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि वो कहां का रहने वाला है।
बता दें कि युवक अपनी मांगें अंग्रेजी में अपनी मांग रख रहा था, जिससे पता चलता है कि वो पढ़ा-लिखा था। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उसने ऐसा खतरनाक कदम क्यों उठाया। कुछ लोग इसे आत्महत्या की कोशिश बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि वो अपनी मांगों को लेकर विरोध कर रहा था।सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक खंभे पर चढ़कर हंगामा करता दिख रहा है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब दिल्ली में कोई अपनी मांगों को लेकर या आत्महत्या करने के लिए ऊंची इमारतों या खंभों पर चढ़ गया हो। पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें लोगों ने जान जोखिम में डालकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।




