बिना कोचिंग के खुद की पढ़ाई, अनस ने 10वीं में गाजियाबाद किया टॉप,वकील बनने का है सपना
Anas studied on his own without coaching, topped Ghaziabad in 10th, dreams of becoming a lawyer

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 25 अप्रैल 2025 को आज घोषित कर दिए गए हैं। गाजियाबाद के अनस खान ने 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। अनस खान को हाईस्कूल में 94.5 प्रतिशत मिले हैं।
अनस खान को हाईस्कूल में 94.5 प्रतिशत मिले हैं। अनस के पापा सगीर खान एक किराना स्टोर चलाते हैं। मां समीना गृहणी हैं। अनस ने बिना कोचिंग के खुद पढ़ाई की है। अनस की बहन अर्शी ने इसी वर्ष महर्षि से ही 84 प्रतिशत हासिल कर 12वीं पास की है। बड़े भाई असद बीएएमएस कर रहे हैं। अनस का सपना वकील बनने का है। अनस ने हर दिन 3-4 घंटे पढ़ाई की।
अनस ने पढाई में समस्या आने पर सोशल मीडिया की मदद ली। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए नियमित पढ़ाई जरूरी है और सोशल मीडिया का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए करें।




