‘इंडियन पुलिस को सलाम’: भारतीय पुलिस फोर्स के प्रीमियर से पहले प्रतिष्ठित नेशनल पुलिस मेमोरियल में प्राइम वीडियो ने रियल लाइफ हीरोज़ को किया सम्मानित

नई दिल्ली। बहुप्रतीक्षित अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़, इंडियन पुलिस फ़ोर्स के वैश्विक प्रीमियर से पहले, प्राइम वीडियो और रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़ ने भारतीय पुलिस सेवा के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए राजधानी में एक विशेष शाम, ‘इंडियन पुलिस को सलाम’ में दिल्ली पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम ऐतिहासिक राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में मुख्य अतिथि दिल्ली के पुलिस आयुक्त, श्री संजय अरोड़ा और पुलिस परिवार कल्याण सोसायटी (पीएफडब्ल्यूएस), दिल्ली की अध्यक्ष श्रीमती रितु अरोड़ा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कलाकार- सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, विवेक ओबेरॉय, निर्माता रोहित शेट्टी, अमेज़ॅन टीम- सुशांत श्रीराम, कंट्री डायरेक्टर प्राइम वीडियो, भारत, अपर्णा पुरोहित, प्राइम वीडियो ओरिजिनल्स, भारत और दक्षिण पूर्व एशिया की प्रमुख ने पुलिस अधिकारियों के साहस, निस्वार्थ सेवा, अटूट प्रतिबद्धता और प्रखर देशभक्ति को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विशेष कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगो की मनमोहक संगीतमय प्रस्तुति के साथ की गई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने प्रसिद्ध रेत कलाकार राहुल आर्या के द्वारा किए गए जबरदस्त रेत कार्यक्रम को भी देखा, जिसमें दिल्ली पुलिस बल की विभिन्न दायित्वों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया गया था, जिसमें उनकी दैनिक सेवा में साहस, एकता, और दया के क्षणों को गतिशील रूप से कैप्चर किया गया। कास्ट और निर्माता ने दिल्ली पुलिस अधिकारियों के साथ गहन बातचीत में भी भाग लिया।
प्राइम वीडियो और इंडियन पुलिस फोर्स टीम ने उन अद्भुत पुलिस अधिकारियों को भी सम्मानित किया जो रात दिन मेहनत करते हैं, ताकि राष्ट्र सुरक्षित रहे। इन बहादुरों को तीन श्रेणियों में सम्मानित किया गया: बहादुरी पुरस्कार – उन अधिकारियों के लिए जो सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति अद्वितीय साहस और निडर प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं। गैर-पुलिसिंग हीरोज़ पुरस्कार – कर्तव्य के परे उत्कृष्ट योगदानों को मान्यता देने के लिए। शहीद पुरस्कार – हमारे राष्ट्र के लिए बलिदान देने वालों की कृतज्ञ स्मृति में। इस कार्यक्रम ने ना केवल खाकी वर्दी में रियल लाइफ हीरोज़ को श्रद्धांजलि दी, बल्कि इंडियन पुलिस फोर्स के प्रीमियर की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया।




