क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन,(सीबीआई) ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय कुमार निषाद से की मुलाकात

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से संचालित क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन,(सीबीआई) ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद से मुलाकात एवं बैठक की। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में रोजगार एवं सरकार की योजनाओं पर चर्चा हुई। मंत्री डॉक्टर संजय कुमार निषाद ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के लोगों तक पहुंचाया जाएगा। जिससे मछुआ समुदाय के लगभग 16000 लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में 250 करोड़ रुपए अनुदान के रूप में खर्च किए जाएंगे। चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि व्यापक प्रचार-प्रसार ना होने के चलते लोगों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं मिल सकी। इस संबंध में उन्होंने प्रमुख सचिव को पत्र लेकर प्रचार प्रसार का समय बढ़ाने का निर्देश दिया था। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप महिला उत्थान एससी एसटी वर्ग को 60 फ़ीसदी अनुदान व सामान्य वर्ग को 40 फ़ीसदी अनुदान देकर इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। मत्स्य पालन तालाब/ यूनिट से प्रतिदिन मछलियों का क्रय कर अपने आर्थिक स्थिति को मछुआ समुदाय के लोग सुधर कर सकते हैं। डॉ संजय कुमार निषाद ने कहा कि 1989 में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के लिए शिलान्यास हुआ था लेकिन मंदिर का निर्माण शासकीय बाधाओं, राजनीति और न्यायालयों में देरी के मकड़जाल में फंस गया। उन्होंने कहा कि लगभग 31 वर्ष बाद, अब यह सुखद संयोग बना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। यही नहीं, उन्होंने कहा कि यह अभियान रामराज्य की स्थापना के लिए है।

उन्होंने कहा कि आरक्षण के मुद्दे को लेकर निषाद पार्टी अस्तित्व में आई थी और अपने मुद्दे को लेकर आज भी अधिक है आरक्षण के मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा हो रही है। इस संबंध में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व मुख्यमंत्री निषाद आरक्षण के मुद्दे को लेकर गंभीर हैं इसके जल्द ही सुखद परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2020-21 में मत्स्य उत्पादन का स्तर 7.46 लाख मीट्रिक टन था जबकि वर्ष 2021-22 में उत्पादन स्तर 8.09 लाख मीट्रिक टन रहा। मत्स्य विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में तालाबों के उत्पादन व उत्पादकता में वृद्धि लाने के लिए मुरादाबाद जेल के नमूनों के विश्लेषण के लिए निर्धारित लक्ष्य 3950 नमूनों के सापेक्ष 4739 नमूनों का विश्लेषण किया गया। बैठक के दौरान सीबीआई ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं मत्स्य विकास मंत्री के बीच अन्य सामाजिक पहलुओं पर भी चर्चा की गई। मत्स्य विकास मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने सीबीआई ट्रस्ट के पदाधिकारियों को हर सामाजिक और देशहित कार्य में सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान बैठक में क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन,(सीबीआई) ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. यादव, संयुक्त राष्ट्रीय सचिव विनय मिश्रा एवं गोरखपुर से आए जगन्नाथ महर्षि अच्युतानंद सर्वांगीण लोकहित विकास गौ सेवा आश्रम पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी व प्रबंधक संत पृथ्वी भास्कर जी महाराज उपस्थित रहे।





