उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मकान की छत पर चढ़े सांड को लेकर गर्माई राजनीति

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश। सहारनपुर में एक मकान की छत पर चढ़े सांड को लेकर राजनीति गर्मा गई है। ननौता थाना क्षेत्र के ग्राम भानेडा खेमचंद गांव के मकान की छत पर चढ़े सांड को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने लिखा है कि क्या एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का यही एक रास्ता बचा है। अखिलेश यादव ने छत पर चढ़े सांड की तस्वीर भी शेयर की है।
घटनाक्रम के तहत मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इसमें कैप्शन लिखा है कि क्या एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का यही एक रास्ता बचा है। बताया जा रहा है कि छत पर चढ़कर बैठे सांड की जो फोटो अखिलेश यादव ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, वो सहारनपुर के ननौता थाना इलाके के भनेड़ा खेमचंद गांव की है। जानकारी के अनुसार भनेड़ा खेमचंद गांव में बुधवार दोपहर को गांव में घूमने वाला एक सांड गांव में स्थित एक पुरानी हवेली की छत पर चढ़ गया था। छत पर रास्ता नहीं मिलने के बाद थक हारकर सांड वहीं पर बैठ गया था।
हिंदू संगठनों ने किया सांड का रेस्क्यू
गांव के कुछ लोगो ने गांव प्रधान को सूचना दी कि मकान की छत पर चढ़े सांड को नीचे उतारने के लिए कोई प्रबंध नहीं हो सका है। गांव के लोगों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग और ब्लॉक ऑफिस पर इसकी जानकारी दी गई। हालांकि मौके पर कोई भी रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची। घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और खुद से ही सांड का रेस्क्यू शुरू कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने कई घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद रस्सी और अन्य तरीके प्रयोग करके सांड को नीचे उतारा। उनका कहना था कि गोवंश को खुला छोड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो। इसके अलावा गोवंश के रहने के लिए गौशाला में प्रबंध किया जाए।
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
छत पर चढ़े सांड की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो हमेशा की तरह एक बार फिर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सांड के बहाने भाजपा सरकार पर तंज कसा। अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर सांड की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि क्या 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बनाने का यही एक रास्ता बचा हैं। आपको बता दे की यूपी में जब भी कोई सांड या गौवंश सड़को पर घूमते दिखाई देते है तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव सांड के बहाने भाजपा सरकार पर निशाना साधते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button