मेरठ में पकड़ी गई पाकिस्‍तानी महिला सबा

बेटी एमन और बेटा फरहाज वकील, पति बैंड कारोबारी

मेरठ/उत्‍तर प्रदेश। मेरठ में फर्जी वोटर कार्ड समेत अनेक दस्‍तावेज बनवाकर 37 साल से रह रही पाकिस्‍तानी महिला सबा उर्फ नाजिया की गिरफ्तारी के बाद हर तरफ चर्चा हो रही है। सबा की बेटी एमन भी पाकिस्‍तानी नागरिक है। उसका जन्‍म वहीं हुआ था। सबा के दो बेटे मेरठ में पैदा हुए। बेटी एमन और बेटा फरहाज दोनों वकालत करते हैं। सबा के पति फरहत मसूद बैंड कारोबारी हैं।
पाकिस्‍तानी महिला सबा उर्फ नाजिया को गिरफ्तार कर पुलिस जब देहली गेट थाने लेकर आई तो पीछे से उसका बेटा फरहाज भी पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि बैंड कारोबारी पिता के पास नादिर अली वक्‍फ के नाम से बेशकीमती संपत्ति है। इसे लेकर विवाद है। शिकायत करने वाली रुखसाना इस संपत्ति में किरायेदार है। उसके खिलाफ पूर्व में कोर्ट केस किया था जो विचाराधीन है। इसी विवाद को लेकर रुखसाना ने सबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
दूसरी ओर, इस मामले में नामजद सबा की बेटी एमन का कहना है कि पिता हिंदुस्‍तानी होने के कारण वह भी भारत की नागरिक है। उनकी मां लंबे समय से भारतीय नागरिकता की मांग कर रही है। एमन का कहना है कि अगर उसे कोई फर्जीवाड़ा किया होता तो वह वकील कैसे बनतीं।
गौरतलब है कि अपनी शिकायत में रुखसाना ने लिखा है कि सबा के पिता आईएसआई एजेंट रहे हैं। आशंका है कि मां और बेटी पाकिस्‍तानी जासूस या स्‍लीपर सेल के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि दोनों कई बार सेना मुख्‍यालय और दिल्‍ली स्थित मंत्रालय में पहचान छिपाकर जाती रही हैं।
मेरठ पुलिस ने सबा का मोबाइल फोन कब्‍जे में ले लिया है। फोन की जांच से पता चलेगा कि मां और बेटी कितनी बार पाकिस्‍तान गईं और वहां किससे किससे मिलीं। एसएसपी अविनाश पांडेय का कहना है कि प्राथमिक जांच में सबा पर लगे आरोप सही पाए गए हैं। इसलिए एफआईआर दर्ज कर गहन जांच की जा रही है। फर्जी पहचान पत्र बनाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मेरठ में पकड़ी गई पाकिस्‍तानी महिला सबा का सच क्‍या है? बेटी एमन और बेटा  फरहाज वकील, पति बैंड कारोबारी - pakistani lady saba daughter and son both  advocates know about details -

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button